फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित के पास से मिले नशीले पदार्थ, पुलिस ने कहा नशे का था आदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
सिटी थाना क्षेत्र के बहुचर्चित गैंगरेप और हत्या के मामले के बाद अब पीड़िता के भाई की भी गला दबाकर हत्या कर दी गई है। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है, दूसरी तरफ पुलिस कुछ और मानकर चल रही है। पुलिस का कहना है कि अमित स्मैक और गांजे सहित अन्य नशों का आदी था। पुलिस ने फिलहाल अमित के साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस अमित की हत्या के मामले को उसकी बहन के मामले से जोड़कर नहीं देख रही। पुलिस का कहना है कि अमित बहन की हत्या के मामले में गवाह नहीं था।
विज्ञापन

कालूपुर क्षेत्र निवासी अमित का शव बुधवार को सिक्का कॉलोनी चौकी क्षेत्र में यूनियन बैंक के पीछे कमरे से मिला है। पुलिस का कहना है कि अमित के पास से स्मैक और गांजे की पुड़िया मिली है। पुलिस का दावा है कि अमित कई नशों का आदी था। उसके शव के पास से नशीले पदार्थ मिले हैं। पुलिस को शक है कि अमित की हत्या में उसके साथ रह रहे साथियों का हाथ हो सकता है। अमित की हत्या के बाद से उसके तीनों साथी फरार हैं। इसके अलावा उसके फरार दोस्तों को तलाशने के लिए कई टीमों का गठन कर दिया गया है। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अश्विन शेणवी ने बताया कि यह पता चला है कि अमित स्मैक सहित कई नशों का आदी था। उसकी हत्या के बाद से उसके तीनों साथी फरार हैं। अमित भी स्वयं एक दुष्कर्म के मामले में भी आरोपी था और वह अपनी बहन की हत्या के मामले में गवाह भी नहीं था। ऐसे में उस मामले से इसे जोड़कर नहीं देखा जा सकता। आरोपियों के काबू किए जाने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें