फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल की कैद, 60 हजार रुपये जुर्माना

Tue, 18 Oct 2022 09:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

अदालत ने दोषी पर 60 हजार रुपये जुर्माना भी किया है। जुर्माना राशि में से 50 हजार रुपये पीड़िता को देने के आदेश हैं। जुर्माना राशि जमा न कराने पर 15 माह अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरुचि अतरेजा सिंह की अदालत ने घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को 20 साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत दोषी पर 60 हजार रुपये जुर्माना किया है। जुर्माना राशि में से 50 हजार रुपये पीड़िता को देने के आदेश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


सिटी थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय एक लड़की ने 20 जनवरी, 2021 को पुलिस को बताया था कि वह आठवीं कक्षा की छात्रा है। वह दिन के समय घर पर अकेली थी। उसके परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। दोपहर बाद करीब तीन बजे मूलरूप से जींद फिलहाल उनके पड़ोस में रहने वाला नीरज उनके घर में घुस आया था। आरोपी ने घर में आते ही उसका मुंह दबा लिया था और उसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

यह भी पढ़ें : Karnal: इस साल पराली जलाने की हो चुकी 58 घटनाएं, जुर्माना न देने पर चार पर केस
विज्ञापन


इस दौरान हाथापाई में उसे चोट लग गई थी। उसके परिवार के सदस्यों के आने पर आरोपी वहां से भाग गया था। जिस पर पुलिस को शिकायत दी गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। तत्कालीन जांच अधिकारी एसआई उषा की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
विज्ञापन


मामले में सुनवाई करते हुए एएसजे सुरुचि अतरेजा सिंह की अदालत ने आरोपी नीरज को दोषी करार दिया है। मंगलवार को मामले में सजा सुनाते हुए अदालत ने दोषी को 4 पॉक्सो एक्ट में 20 साल की कैद व 50 हजार रुपये जुर्माना तथा भादंसं की धारा 452 में पांच साल कैद व 10 हजार रुपये जुर्माना की सजा दी है। दोनों सजा एक साथ चलेंगी। जुर्माना राशि में से 50 हजार रुपये पीड़िता को देने के आदेश दिए गए हैं। जुर्माना राशि जमा न कराने पर 15 माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें