फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवेंद्र उर्फ भुक्खा को शराब कारोबार के झगड़े की रंजिश में मारी थी गोली, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवेंद्र उर्फ भुक्खा को शराब कारोबार के झगड़े की रंजिश में मारी थी गोली, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के सामान्य अस्पताल में देवेंद्र उर्फ भुक्खा को गोली मारने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव लहराड़ा निवासी बिजेंद्र उर्फ बिरजू, गोहाना के देवीलाल नगर निवासी रिंकू, मोहन नगर निवासी सन्नी व बैंयापुर निवासी नीरज हैं। आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में शराब कारोबार के झगड़े की रंजिश में गोली मारना कबूल किया है। पुलिस आरोपी के साथियों का पता लगाने में जुटी है।
विदित रहे कि गांव बैंयापुर निवासी देवेंद्र उर्फ भुक्खा के भाई अनिल की मंगलवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई थी। देवेंद्र अपने भाई का शव लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचा था। इसी दौरान गाड़ी में आए हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। जिसमें तीन गोलियां देवेंद्र को लगी थीं। देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं वारदात को अंजाम देकर हमलावर गाड़ी लेकर फरार हो गए थे। देवेंद्र को सामान्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के एक निजी अस्पताल में लेकर गए थे। पुलिस ने मामले में देवेंद्र के बयान पर गांव झरोठ निवासी छोटा, लहराड़ा निवासी बिरजू, हमील के भाई, गांधी, मंगत, बैंयापुर निवासी चिक्कू, नरेश के लड़के, स्वीटी वकील व तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। मामले में आरोपी छोटा भी बाद में अस्पताल में पहुंचा था। उसने भी अस्पताल में गैंगवार के दौरान उसके हाथ में गोली लगने की बात कही थी। हालांकि बाद में पीजीआई रेफर करने के बाद से उसका कोई सुराग नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में कार्रवाई करते हुए सिक्का कॉलोनी चौकी पुलिस में नियुक्त एएसआई सतपाल की टीम ने आरोपी बिरजू, रिंकू, सन्नी व नीरज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि शराब कारोबार को लेकर मई में देवेंद्र उर्फ भुक्खा ने उनके गुट पर गोलीबारी की थी। जिसमें देवेंद्र व अन्य पर हत्या प्रयास का मामला दर्ज है। उसकी रंजिश में उन्होंने गोली मारी है। पुलिस आरोपियों के साथियों का पता लगा रही है। चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में शराब कारोबार को लेकर हुए झगड़े में गोली मारने की बात कबूल की है। पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें