फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में एक युवक से हुई थी संदीप की मुलाकात, एक पेपर के लिए पांच लाख में तय हुआ था सौदा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा ठगी मामला
विज्ञापन

मनाली में चेन्नई के रामचंद्रन से पांच लाख में तय हुआ था एक पेपर का सौदा
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा पास कराने के नाम पर परीक्षार्थियों से ठगी करने के मामले में गिरफ्तार मास्टर माइंड संदीप को पुलिस ने अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। मामले में शुरुआती पूछताछ के बाद चेन्नई के रामचंद्रन नाम के युवक का नाम सामने आया है। युवक से संदीप की मुलाकात मनाली में हुई थी। वहां पर रामचंद्रन ने उसे पेपर उपलब्ध कराने की बात कही थी। उसने संदीप से एक पेपर के लिए पांच लाख रुपये में सौदा तय किया था। वहां से आने के बाद संदीप ने साथियों के साथ मिलकर पैसे कमाने के लिए पेपर का सौदा दस लाख में तय कर दिया। इसके लिए उन्होंने करीब 25 युवकों से सौदा किया था। हालांकि उसने किसी से एडवांस में पैसे लेने की बात नहीं बताई है। अब पुलिस रामचंद्रन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विदित रहे कि रविवार सुबह सीआईए-2 की टीम ने गश्त के दौरान बहालगढ़ के पास से रोहतक के गांव पाकस्मा फिलहाल देव नगर सोनीपत निवासी प्रवीण, गांव माहरा निवासी अशोक व जतिन और लड़सौली निवासी जितेंद्र को काबू किया था। सूचना मिली थी कि वह सिपाही भर्ती परीक्षा पास कराने के नाम पर युवकों से पैसे ऐंठने का षड्यंत्र बना रहे हैं। पुलिस का दावा था वहां उनके पास 25-30 युवक बैठे थे। जिन्हें आरोपियों ने कहा था कि उनके साथी गांव बजाना खुर्द निवासी संदीप का मैसेज आते ही वह उन्हें परीक्षा करने का तरीका बता देंगे। तभी वह पकड़े गए थे। एसआई कुलदीप के बयान पर उनके खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत व षड्यंत्र का मामला दर्ज कर लिया था। आरोपियों ने परीक्षार्थियों से 6 से 10 लाख रुपये में सौदा कर रखा था। पुलिस ने बुधवार को गांव रायपुर के पास से बजाना खुर्द निवासी संदीप को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

मनाली में बना था पूरे ठगी का ताना-बाना
पुलिस का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में संदीप ने बताया है कि वह कुछ समय पहले मनाली गया था। वहां पर उसकी मुलाकात चेन्नई के रामचंद्रन से हुई थी। उसने उसे कहा था कि वह हरियाणा सिपाही भर्ती बोर्ड में कुछ लोगों को जानता है। वह भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा को पास करा सकता है। इसके लिए उसने एक परीक्षार्थी के पांच लाख रुपये मांगे थे। वहां से आने के बाद संदीप ने अपने साथियों से बातचीत की। उसने एक परीक्षार्थी के लिए दस लाख रुपये में सौदा तय कर लिया। जिससे वह सभी मिलकर पैसे कमा सकें। संदीप को परीक्षा से एक दिन पहले रामचंद्रन ने चंडीगढ़ में बुलाया था। उसे कहा गया था कि उसे यहां पेपर उपलब्ध करा दिया जाएगा। संदीप वहां पहुंचा, लेकिन रामचंद्रन उसे वहां नहीं मिला। जिस पर वह वहां से लौट आया। बाद में जब वह बहालगढ़ के पास पहुंचा तो उसे पता लगा कि उसके साथी पकड़े जा चुके हैं। जिसके बाद वह यहां से फरार हो गया। आरोपी ने पुलिस की शुरुआती पूछताछ में बताया है कि उसने किसी से परीक्षा पास कराने के नाम पर एडवांस पैसे नहीं लिए थे। अब पुलिस इस बारे में रामचंद्रन का पता लगाने में जुट गई है। उसके मोबाइल नंबर आदि से उसका पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन

---
भर्ती परीक्षा पास कराने के नाम पर पैसे ऐंठने का प्रयास करने के मामले में मास्टर माइंड को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी ने एक अन्य युवक के बारे में बताया है। उसका पता लगाकर पूरे मामले से पर्दा उठाया जाएगा।
नरेश, चौकी प्रभारी, बहालगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें