अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। सिटी थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले व्यक्ति ने कुछ युवकों पर फेसबुक पर लाइव आकर जाति विशेष पर टिप्पणी करने व दो लड़कियों को अपशब्द कहने का मामला दर्ज कराया है। इसे लेकर लोगों ने एसडीएम कार्यालय पर रोष जताया था। पुलिस ने अब केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस संबंध में नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सिटी थाना के गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि फेसबुक लाइव कर नौ युवकों ने जाति विशेष पर गलत टिप्पणी की है। आरोपियों ने उनके गांव की दो लड़कियों के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। जिससे लड़कियों की बदनामी हुई है। लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। जिस पर अब सिटी थाना गोहाना पुलिस ने रवि, शुभम, बिंटू, सतीश, अजय, अशोक, रामू, प्रवेश, अरविंद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
वर्जन
सिटी थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले व्यक्ति ने कुछ युवकों पर फेसबुक पर लाइव आकर जाति विशेष पर टिप्पणी करने व दो लड़कियों के खिलाफ अपशब्द कहने का आरोप लगाया था। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है।
-राजपाल, थाना प्रभारी सिटी गोहाना।