फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में घुसकर ऊंट छीनकर ले जाने का प्रयास, दो कथित पत्रकारों सहित छह पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोशाला में घुसकर ऊंट छीनकर ले जाने का प्रयास, दो कथित पत्रकारों सहित छह पर मुकदमा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई/सोनीपत। गांव राई के पास स्थित गोशाला में घुसकर ऊंट छीनकर ले जाने के प्रयास का मामला सामने आया है। मामले में गोशाला संचालक की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद सहित छह पर मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपी यूपी के बागपत के रहने वाले हैं और खुद को पत्रकार बताकर तस्करी में पकड़े गए ऊंटों को छुड़वाने पहुंचे थे। राई गोशाला संचालक की शिकायत पर बागपत पुलिस ने तस्करी कर ले जाए जा रहे ऊंटों को पकड़कर मामला दर्ज किया था। बाद में बागपत की गोशाला में ऊंट रखने से मना करने के बाद उन्हें राई गोशाला में भेजा गया था। पुलिस ने गोशाला संचालक के बयान पर दो कथित पत्रकारों सहित छह पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

श्रीराम गोशाला राई के संचालक अमरजीत उर्फ सोनू ने राजीव गांधी एजुकेशन सिटी चौकी में शिकायत दी कि राई के पास गोशाला चलाता है। जिसमें करीब 500 गाय हैं। उसे शनिवार को सूचना मिली थी कि ऊंटों को तस्करी कर बागपत की तरफ ले जाया जा रहा है। उसने बागपत पुलिस को सूचित कर दिया। जिस पर पुलिस ने चार ऊंटों को पकड़ लिया। बागपत पुलिस ने उसे जानकारी दी कि यहां कोई गोशाला ऊंट नहीं रख रही है। अमानत के तौर पर इन ऊंटों को राई गोशाला में रख लो। जिस पर वह अपने साथी व गोरक्षक सिक्का कॉलोनी निवासी श्रीराम, असावरपुर निवासी अजय व कृष्ण को साथ लेकर बागपत चला गया। वहां के प्रशासन से लिखित अनुमति लेकर वह ऊंटों को लेकर चल दिया। इसी दौरान दो कारों में सवार पांच-छह व्यक्ति वहां पहुंचे। उनमें से दो लोगों ने खुद को पत्रकार बताते हुए ऊंट ले जाने से रोकने का प्रयास किया। उसके बावजूद वह चल दिए। रास्ते में उन कथित पत्रकारों व अन्य ने उनसे मारपीट कर ऊंट छीनने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को सूचना दे दी गई। रविवार सुबह जब वह ऊंटों को लेकर गोशाला में पहुंचे तो सभी व्यक्ति जबरन गोशाला में घुस गए। उन्होंने ऊंटों को ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान उसने देखा कि एक कार जिस पर प्रेस लिखा था उसके अंदर विरेंद्र तोमर के नाम से कई आईडी थी और एक विजिटिंग कार्ड पड़ा था जिस पर ताजिम राणा लिखा था। उसमें कई फोन भी पड़े थे। विरोध होने पर सभी वहां से कारों में बैठकर भाग गए। पुलिस ने उनपर ऊंट छीनने के प्रयास, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें