व्यक्ति को चाकू मारकर किया घायल
गोहाना। गांव मुंडलाना में पड़ोसी के घर घुसे एक व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने चाकू मार दिया। व्यक्ति को घायल अवस्था में गोहाना के नगारिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गांव खानपुर कलां के बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। पुलिस ने व्यक्ति के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मुंडलाना निवासी प्रदीप ने पुलिस को बताया कि 20 जून को रात के साढ़े 11 बजे वह अपने घर पर था। तभी उसने अपने पड़ोसी के घर में राजू नाम के युवक को कूदते हुए देखा। जब वह उसे पकड़ने गया तो राजू ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। बाद में राजू वहां से फरार हो गया। प्रदीप को अस्पताल में ले गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अब प्रदीप के बयान पर राजू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।