फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के आरोपी से दो लाख के आभूषण बरामद, रिमांड बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। निक्की ज्वैलर्स के बेटे के साथ डेढ़ करोड़ के आभूषण की लूट के मामले में गिरफ्तार आरोपी से रिमांड अवधि के दौरान दो लाख के आभूषण बरामद किए गए हैं। सीआईए-2 की टीम ने मामले में भिवानी के गांव ढाणी बिरान का रहने वाला संजय उर्फ ऐंडी को काबू किया था। आरोपी ने दो लाख रुपये अपने मामा को देना भी कबूल किया है। जिसके चलते उसका तीन दिन का रिमांड बढ़वाया गया है।
विज्ञापन

विदित रहे कि प्रेम नगर एटलस रोड निवासी सिद्धार्थ जैन ने गन्नौर थाना पुलिस को 15 अक्तूूबर 2017 को लूट की शिकायत दी थी। उसने बताया था कि वह डेढ़ करोड़ के आभूषण लेकर अपनी बुआ के घर जा रहा था। जहां चालक पंकज निवासी मयूर विहार के साथ मिलकर आरोपियों ने आभूषण लूट लिए थे। पुलिस ने भदाना निवासी सन्नी, प्रवीन व अजय, मयूर विहार निवासी पंकज उर्फ सोनू, रेवाड़ी के गढ़ बोलनी निवासी संदीप उर्फ काली को काबू किया था। बाद में संजय को काबू कर चार दिन रिमांड पर लिया था। उसके पास से दो लाख आभूषण मिले हैं। आरोपी ने रिमांड अवधि के दौरान लूटे गए आभूषण बेचकर मिले दो लाख रुपये अपने मामा को देने कबूल किए हैं। जिस पर उसे फिर से तीन दिन के रिमांड पर लिया है। जिससे उस नकदी को भी बरामद किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें