फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल लूट का विरोध करने पर श्रमिक को मारी गोली, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल छीनने का विरोध किया तो श्रमिक के पेट में मारी गोली, घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली। औद्योगिक क्षेत्र से लौट रहे तीन श्रमिकों से बाइक सवार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर दो मोबाइल छीन लिए। जब बदमाश उनके तीसरे साथी का मोबाइल छीनने लगे तो उसने विरोध कर दिया। जिस पर बदमाशों ने उसके पेट में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। घायल को नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या प्रयास व लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के फरूखाबाद फिलहाल कुंडली की गैडोर कॉलोनी निवासी रामफेरे सिंह कुंडली औद्योगिक क्षेत्र की 333 नंबर कंपनी में काम करता है। उसके गांव के दो अन्य युवक भी उसके साथ काम करते हैं और गैडोर कॉलोनी में ही रहते है। तीनों शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे फैक्टरी से पैदल ही कमरे की तरफ लौट रहे थे। जब वह कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में थे तो इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक उनके पास आए। तीनों हाथों में पिस्तौल लिए हुए थे। उन्होंने तीनों श्रमिकों को गन प्वाइंट पर लेकर उनके मोबाइल छीन लिए। दो श्रमिकों के मोबाइल व एक हजार रुपये छीनने के बाद जब वह रामफेरे से मोबाइल छीनने लगे तो उसने विरोध किया साथ ही एक बदमाश को दबोच लिया। इसके बाद दूसरे बदमाश ने रामफेरे के पेट में गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह सड़क पर गिर गया और बदमाश वहां से फरार हो गए। रामफेरे के साथियों ने मामले से पुलिस को अवगत कराने के साथ ही उसे तुरंत नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने रामफेरे के बयान पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास व लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हमलावरों का पता लगाने के लिए खंगाले जा रहे सीसीटीवी
पुलिस टीम ने बदमाशों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में फैक्ट्रियों के बाहर लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं। घायल श्रमिक व उसके साथी बाइक का नंबर बताना तो दूर यह भी नहीं बता रहे कि किस बाइक को प्रयोग हुआ है। पुलिस सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है। जिससे बदमाशों का कुछ पता लगाया जा सके।
विज्ञापन


रात को फैक्टरी से लौट रहे दो श्रमिकों से मोबाइल छीनने व तीसरे साथी के विरोध करने पर उसे गोली मारने की शिकायत मिली है। मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-एसआई नरेश कुमार, जांच अधिकारी कुंडली थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें