फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में युवक पर जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक पर जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। एक माह पहले गांव नांगल कलां में खेत में काम कर रहे युवकों पर हमला करने के मामले में तीन आरोपियों को कुंडली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संदीप उर्फ राजा, सोनू निवासी नांगल कलां व विनोद निवासी पिनाना गांव के रूप में हुई है। मंगलवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गांव नांगल कलां निवासी जगदेव ने 3 अगस्त को कुंडली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि वह खेतों में सिंचाई करने के लिए गया हुआ था। खेत में उसका भतीजा कुलदीप ज्वार लेने के लिए आया हुआ था। कुछ ही देर बाद गांव के ही संदीप व सोनू सहित करीब 30 लड़के वहां आए और उन्होंने कुलदीप के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं युवकों ने जान से मारने नीयत से फायर किए। उसके बाद उनकी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान नरेला से उनके पास आए एक आढ़ती की गाड़ी के शीशे भी आरोपियों ने तोड़ दिए। उसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सोमवार शाम को तीनों आरोपियों को नांगल कलां से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि पहले हुए झगड़े की रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों को मंगलवार को अदालत में पेश कर एक दिन पुलिस रिमांड पर लिया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें