फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की सहेली को सोनीपत लाकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहन की सहेली को सोनीपत लाकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
विज्ञापन

-नरेला के गांव की युवती को वेस्ट रामनगर में लेकर पहुंचा, फेसबुक आईडी बनाने का भी आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। दिल्ली के नरेला थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली युवती ने अपनी सहेली के भाई पर सोनीपत के वेस्ट रामनगर में उसे बहाने से लाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि आरोपी ने उसके नाम से फेसबुक आईडी भी बना रखी है। पुलिस ने युवती के बयान पर दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में 23 वर्षीय युवती ने बताया कि वह दिल्ली में सिलाई सेंटर में ट्रेनिंग ले रही थी। उसके साथ सोनीपत की एक कॉलोनी की रहने वाली युवती भी ट्रेनिंग लेती थी। उसके साथ युवती की दोस्ती हो गई। युवती को छोड़ने के लिए अक्सर उसका भाई अमित भी जाता था। अमित के साथ भी उसकी जान पहचान हो गई। युवती का आरोप है कि जून माह में उसे आरोपी बहाने से सोनीपत ले आया था। यहां आरोपी ने उसे वेस्ट रामनगर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी ने उसके नाम से फेसबुक पर एक आईडी भी बना रखी है। युवती ने अब मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। मामले में कार्रवाई करते हुए एएसआई सरिता ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
युवती ने सोनीपत के युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सुरेश कुमार, थाना प्रभारी सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें