फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क किनारे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन

- रोहतक के कंसाला निवासी अशोक पानीपत से आयकर रिटर्न भरकर बाइक पर भाई के साथ लौट रहा था घर
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर।
गांव लल्हेड़ी के पास लघुशंका के लिए बाइक से उतरे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उसके भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

रोहतक के गांव कंसाला निवासी चरण सिंह अपने भाई अशोक के साथ पानीपत सीए के पास आयकर रिटर्न भरवाने गया था। वह दोनों मंगलवार को वहां से वापस अपने घर बाइक से लौट रहे थे। वह राजलूगढ़ी रोड पर गांव लल्हेड़ी के निकट पहुंचे तो लघुशंका के लिए सड़क किनारे रुक गए। जहां गांव लल्हेड़ी की ओर से आ रही तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने अशोक को जोरदार टक्कर मार दी। चरण सिंह ने घायल अशोक को सोनीपत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चरण सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें