फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइटेंशन तार की चपेट में आने से झुलसा राजमिस्त्री, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
पटेल नगर में भवन निर्माण के लिए गया राजमिस्त्री हाइटेंशन तार की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गांव बसईपुर का रहने वाला अशोक (30) फिलहाल पटेल नगर में रह रहा था। वह राजमिस्त्री का काम करता था। वह पड़ोस में रहने वाले देवेंद्र का मकान तैयार कर रहा था। अशोक अपने साथियों सहित मंगलवार को निर्माण कार्य करने गया था। साथियों ने बताया कि छत पर निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य के दौरान ही अशोक पड़ोस की छत पर चला गया। वह छत से गुजर रहे हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया। वह बुरी तरह से झुलस गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बोरी डालकर उसके शरीर पर लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

वर्जन
करंट लगने से युवक की मौत हो गई है। वह करंट के कारण बुरी तरह से जल गया था। मामले की जांच की जा रही है।
नरेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, थाना सिविल लाइन।

हाइटेंशन तार की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत
-निर्माणधीन मकान के पड़ोस वाली छत से गुजर रहे थे हाइटेंशन तार
फोटो : 04 : सोनीपत के पटेल नगर में छत के पास से गुजर रहे हाइटेंशन तार।
फोटो : 05 : सोनीपत के पटेल नगर में युवक की करंट से मौत के मामले में पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई करती पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें