फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से आटो सवार महिला की मौत, बेटा-बेटी व दामाद घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राई। जीटी रोड पर गांव राई के पास रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का बेटा-बेटी व दामाद घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव गढ़ी कलां की रहने वाली कमला वीरवार को अपने बेटे संदीप तथा दामाद संदीप कुमार व बेटी अनीता के साथ ऑटो में गांव बढ़मलिक रिश्तेदारी में जा रहे थे। बताया गया है कि जब वह राई चौक पर पहुंचे तो उनके ऑटो को रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार कमला, संदीप, अनीता व संदीप कुमार घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में ले जाया गया जहां कमला को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

राई चौक के पास बस की टक्कर से ऑटो सवार महिला की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हुए है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घायलों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी। -रवींद्र सिंह, जांच अधिकारी, राई थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें