फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव कानोंदा में बीती रात एक कार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को हादसे का दोषी ठहराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार की सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

गांव कानोंदा का निवासी फूल कंवार शनिवार की रात को अपने घर के बाहर बैठा था। रात करीब 11 बजे वह अपनी चारपाई उठाकर अंदर जाने लगा। इसी दौरान बहादुरगढ़ की ओर से आई एक सेंट्रो कार की चपेट में आ गया। इससे उसकी छाती और सिर में गंभीर चोट आई। लहूलुहान अवस्था में उसे बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। रविवार की सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के बेटे सुरेंद्र ने कहा है कि उक्त कार चालक बेहद तेज गति में था। उसकी लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ। भीड़ ने उसे पकड़ा तो पहचान सुनील निवासी सोनीपत के तौर पर हुई। बाद में मौका पाकर वह फरार हो गया। पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार करे। उधर, सदर थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने कहा कि गाड़ी के नंबरों के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें