फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के बाहर से कबड्डी खिलाड़ी का अपहरण, मारपीट कर असौदा में फेंककर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खरखौदा।
शहीद दलबीर सिंह राजकीय कॉलेज के बाहर से दिन दहाड़े छात्र व कबड्डी खिलाड़ी का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने सूचना पाकर आरोपियों और खिलाड़ी की तलाश शुरू कर दी। आरोपी रात 12 बजे आसौदा के पेट्रोल पंप के पास खिलाड़ी को फेंककर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और बेसुध पड़े खिलाड़ी को अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात को शहीद दलबीर सिंह कॉलेज में पढ़ने वाले तीन छात्रों ने अन्य साथियों के साथ अंजाम दिया था। पुलिस ने छात्र के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
गांव गोपालपुर निवासी मनीष (21) पिपली स्थित शहीद दलबीर सिंह राजकीय कॉलेज का छात्र और कबड्डी खिलाड़ी है। शनिवार को रोहतक में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में मनीष को भाग लेना था। मनीष शुक्रवार को अपने कॉलेज से कबड्डी की किट उठाने गया था। जब वह किट लेकर कॉलेज के बाहर आया तो गेट के पास कुछ छात्रों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उससे मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने स्कॉर्पियो गाड़ी में उठा ले गए। मनीष के पिता को इसकी सूचना मिली तो वह कॉलेज पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने छात्र और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। दिन दहाड़े खिलाड़ी के अपहरण के बाद पुलिस ने नाकों पर वाहनों की तलाशी शुरू कर दी।
विज्ञापन


अब आरोपियों की तलाश
देर रात करीब 12 बजे पुलिस को छात्र के बारे में सूचना मिली। छात्र मनीष गांव आसौदा स्थित पेट्रोल पंप के पास बेसुध अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मनीष के पिता के बयान पर पुलिस ने गांव जटौला निवासी टोनी, सैदपुर निवासी रोहित व महिपाल सहित 15 युवकों पर अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

रंजिश में दिया वारदात को अंजाम
मनीष के पिता जगबीर का कहना है कि कॉलेज के छात्रों में आपस में झगड़ा हो गया था। इसमें मनीष ने बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया था। इसी रंजिश में उन्होंने वारदात को अंजाम देते हुए मनीष को पहले पीटा इसके बाद उसका अपहरण कर ले गए।

सुरक्षा पर उठा सवाल
कॉलेज के बाहर इस तरह छात्रों और उसके साथियों की दबंगई ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। युवकों ने पहले छात्र से मारपीट की और बाद में उसे जबरन गाड़ी में बैठा ले गए। ऐसे में कॉलेज प्रशासन और पुलिस प्रशासन को भनक तक न लग सकी। इसके बाद रात 12 बजे आरोपी जब खिलाड़ी को फेंककर फरार हो गए, तब पुलिस को छात्र मिल सका।
विज्ञापन


वर्जन
अपहरण किया गया छात्र देर रात मिल गया है। घायल होने की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश की जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सुभाष, कार्यकारी थाना प्रभारी, खरखौदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें