फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाउंटेंट की चाकू से गोदकर हत्या, सीमा विवाद में उलझी तीन थानों की पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नरेला/कुंडली।
नरेला थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात स्थल को लेकर तीन थानों की पुलिस घंटों सीमा विवाद में उलझी रही। विवाद सोनीपत की कुंडली थाना पुलिस और दिल्ली की नरेला और अलीपुर थाना पुलिस के बीच रहा। करीब ढाई घंटे तक सीमा की नपाई के बाद घटनास्थल नरेला थाना क्षेत्र का मिला। इस पर नरेला पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्याऊ मनियारी और नरेला सीमा से सटे नाले के पास बुधवार को एक युवक का लहूलुहान शव पड़ा होने की सूचना मिली। इस पर कुंडली, नरेला और अलीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सबसे पहले कुंडली थाना पुलिस ने घटनास्थल उनके क्षेत्र से बाहर होने की बात कही। इसके बाद दिल्ली के अलीपुर और नरेला थाना पुलिस कर्मी आपस में सीमा क्षेत्र पर उलझ गए। बाद में मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। इस पर करीब ढाई घंटे तक सीमाओं की नपाई की गई और घटनास्थल नरेला का पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में शव की पहचान मनीष तिवारी (25) के रूप में हुई। वह मूलरूप से यूपी के गोरखपुर का रहने वाला था और फिलहाल नरेला में रह रहा था। वह प्याऊ मनियारी स्थित राधा कृष्णा फूडलैंड कंपनी में अकाउंटेंट नियुक्त था। वह प्रतिदिन सुबह के काम के लिए निकला था। युवक की हत्या चाकू मार कर की गई है। हमलावर युवक का मोबाइल फोन भी लूट ले गए। मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

युवक की चाकू से गोदकर हत्या की गई है। उससे जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
एएसआई पवन कुमार, जांच अधिकारी, थाना नरेला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें