नांगल चौधरी। सरकारी अस्पताल के सामने राजमार्ग टूट गया। जिसके गड्ढे में बाइक गिरने से में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। जिनमें महिलाओं की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
दुकानदार मदन मिस्त्री, रमेश स्वामी, अशोक, महेश आदि ने बताया कि बरसात होने के कारण सीमेंटिड सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। जिसकी शिकायत विभाग में दर्ज करा दी गई। किंतु अधिकारियों ने गड्ढे में मिट्टी भरवा कर खानापूर्ति कर दी। बुधवार सुबह दो बाइक कोटपूतली की तरफ से आ रही थी, जिनके चालक को गड्ढा दिखाई नहीं दिया। हादसे के बाद लोगों में आक्रोश बना हुआ है। उन्होंने जिला उपायुक्त से जल्द रिपेयर की गुहार लगाई है।