गांव कहैल्पा में चार साल पहले सड़क हादसे में छह वर्षीय बेटे को गंवाने के बाद से परेशान चल रहे व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति का शव छिछड़ाना के पास पेड़ पर लटका मिला है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
गांव कहैल्पा निवासी पवन (35) दुपहिया वाहनों का मैकेनिक था। पुलिस ने उसका शव छिछड़ाना के पास सड़क किनारे पेड़ पर लटका मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने बताया कि चार साल पहले पवन के बेटे मोहित की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
बेटे की मौत के बाद पवन मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। उसने इसी परेशानी के चलते आत्महत्या की है। शव की तलाशी में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।