फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। देवीपुरा में तीन माह से बेरोजगारी का दंश झेल रहे दो बच्चों के पिता ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह रोजगार नहीं मिलने के साथ ही परिवार का पालन-पोषण सही नहीं होने पर परेशान था, इसलिए ही उसने यह कदम उठाया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची देवीपुरा पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और शव को अपने कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बरोदा रोड देवीपुरा का रहने वाला रिंकू (27) की छह साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद रिंकू के साढ़े तीन साल की बेटी व दो साल का बेटा है। परिवार के सदस्य सत्यवान ने बताया कि रिंकू मजदूरी करने का काम करता था। लेकिन पिछले तीन माह से उसे कहीं पर काम नहीं मिल रहा था। ऐसे में वह बेरोजगारी के चलते परेशान रहता था। जिस कारण वह अपने परिवार का पालन-पोषण करने में काफी दिक्कत महसूस कर रहा था और वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। इस समस्या से जूझ रहे रिंकू ने शुक्रवार देर रात को अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। जब शनिवार सुबह परिजनों के जागने पर रिंकू के मरने का पता चला और देवीपुरा पुलिस चौकी को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया और रिंकू के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
देवीपुरा के रिंकू ने बेरोजगारी के चलते मानसिक रूप से परेशान होने के कारण अपने कमरे में लगे पंखे में फंदा लगाकर जान दे दी। तीन माह से रिंकू को कोई काम नहीं मिल रहा था। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश कुमार, देवीपुरा चौकी इंचार्ज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें