गोहाना। गांव शामड़ी में अपने ननिहाल में रह रहे एक किशोर की पांच लड़कों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं उसके पिटाई करते हुए का वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया। किशोर ने हमलावरों पर उसे जातिसूचक शब्द कहने व मुंह में यूरिन डालने का भी आरोप लगाया है। युवक को पीजीआई में उपचार दिलवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोनीपत के गांव का एक किशोरी अपने ननिहाल में रहता है। उसने दसवीं कक्षा की परीक्षा दी है। किशोर की कुछ दिन पहले पांच लड़कों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। किशोर का आरोप है कि ननिहाल में रहने वाले लड़के उसे चाकू के बल पर सुनसान स्थान पर ले गए थे। वहां बेरहमी से पीटा गया। उसके मुंह में यूरिन डालने के साथ ही जातिसूचक शब्द भी कहे गए। बाद में हमलावर उसे मृत समझकर खेत में ही छोड़कर भाग गए थे। वह एक युवक की मदद से अपने मामा के घर गया था। वहां से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया था। पीजीआई में उसे उपचार दिलवाया गया। किशोर के मामा ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिस पर शनिवार को दोनों पक्षों को बुलाया था। जहां पर उनका समझौता हो गया था। अब बुधवार को किशोर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जिसे देखकर उसने फिर से पुलिस को शिकायत दी है। जिस पर सदर गोहाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
सोशल मीडिया पर बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
किशोर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें कुछ लड़के ननिहाल में रहे रहे लड़के की डंडों से बुरी तरह से पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद वह जमीन पर गिर जाता है। जिसे वह छोड़कर चले जाते हैं।
किशोर से मारपीट की शिकायत मिली है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है। पांचों आरोपी नाबालिग बताए गए हैं। आरोप है जिस लड़के से मारपीट की गई उस पर हमलावर की बहन से अभद्रता का आरोप लगा था। बाद में उसकी पिटाई कर दी गई। जिसमें दोनों समझौता हो गया था। वीडियो वायरल होने पर अब दोबारा शिकायत दी गई। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है।
वजीर सिंह, थाना प्रभारी सदर गोहाना।