फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर पीड़ितों की हादसे में मौत दिखा बीमा लेने का मामला, एसटीएफ ने चालान किया तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में कैंसर पीड़ितों की मौत के बाद उसे सड़क हादसा दिखाकर क्लेम हड़पने के मामले में एसटीएफ ने चालान तैयार कर लिया है। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जा सकता है। वहीं मामले में आरोपी सामान्य अस्पताल के चिकित्सक ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई है। जिस पर कोर्ट ने सुनवाई के लिए 11 जुलाई का समय दिया है। 11 जुलाई को फिर से जमानत पर बहस होगी।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला : विदित रहे कि भारती एक्सा बीमा कंपनी की फ्राड एंड इनवेटिगेशन यूनिट के एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट अमन बेदी ने डीजीपी क्राइम को शिकायत देकर कैंसर के मरीजों का बीमा कराने के बाद उनकी मौत होने पर उसे हादसा दिखाकर धोखाधड़ी से लाखों का बीमा क्लेम लेने का आरोप लगाया था। जिसकी जांच सोनीपत एसटीएफ को दी गई थी। जांच टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के सरगना सेवली निवासी पवन, रिढ़ाना निवासी मोहित व गुमाना निवासी विकास खर्ब को सबसे पहले गिरफ्तार किया था। इसके बाद सेटिंग करवाने वाले आपरेटर प्रदीप, पीजीआई से कैंसर पीड़ितों का रिकॉर्ड देने वाले प्रमोद रोहतक, पुलिस कर्मचारी अशोक, पिता का बीमा क्लेम लेने वाले सुमित, पत्नी का क्लेम लेने वाले चांद को गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ करीब ड़ेढ माह तक जांच चली। एसटीएफ ने जांच पूरी होने पर इनके खिलाफ शुक्रवार चालान तैयार किया। इस दौरान एसटीएफ के डीएसपी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। चालान शनिवार को सोनीपत के इलाका मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया जा सकता है। जिससे जल्द निर्णय आ सके।
चिकित्सक अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचा : मामले में नाम आने के बाद सामान्य अस्पताल के चिकित्सक ने अब हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका लगाई है। उसकी याचिका सोनीपत कोर्ट में निरस्त हो चुकी है। अब हाईकोर्ट में उसकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई 11 जुलाई को होगी।
विज्ञापन

कैंसर पीड़ितों की हादसे में मौत दिखा क्लेम लेने के मामले में चालान तैयार कर लिया है। उसे संभवत: शनिवार को कोर्ट में पेश कर दिया जाएगा। मामले में सामान्य अस्पताल के चिकित्सक ने हाईकोर्ट में जमानत लगाई है। जिस पर सुनवाई के दौरान जमानत रद्द कराने को सभी तथ्य पेश किए जाएंगे। -सतीशराज, इंस्पेक्टर एसटीएफ सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें