फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के पेट्रोल पंप से हथियारबंद बदमाशों ने लूटे 51 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। शहर के दिल्ली मार्ग पर स्थित भाजपा नेता के प्रीतम एंड संस फिलिंग स्टेशन पर हथियारबंद बदमाशों ने देर रात 49 हजार रुपये की लूटपाट की। साथ ही पेट्रोल लेने आए बाइक सवार से ढाई हजार रुपये छीन लिए। लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। पंप पर मौजूद सेल्समैन ने पहले पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 100 पर कॉल की, लेकिन फोन नहीं मिल सका। जिस पर पंप मालिक भाजपा नेता प्रीतम खोखर को अवगत कराया गया। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। जिस पर एएसपी डॉ. अर्पित जैन और थाना प्रभारी अरुण कुमार ने घटनास्थल पर निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वीरवार रात दिल्ली मार्ग पर स्थित प्रीतम फिलिंग स्टेशन पर दो सेल्समैन नरेंद्र व सुरेश तैनात थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। उनमें से एक ने चेहरे पर हेलमेट लगाया था और दूसरे ने कपड़ा बांध रखा था। उन्होंने फिलिंग स्टेशन पर पहुंचते ही सेल्समैन पर पिस्तौल तान दी। जिसके बाद एक बदमाश वहां पर तलाशी लेने लगा। वह दोनों सेल्समैन को केबिन में ले गए और वहां अलमारी में रखे 49 हजार रुपये उठा लिए। बदमाशों ने सेल्समैन सुरेश का मोबाइल भी छीन लिया। इसी बीच पेट्रोल लेने आए एक युवक से बदमाशों ने ढाई हजार रुपये छीन लिए। बाद में बदमाश फरार हो गए। सेल्समैन ने पुलिस को फोन करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। बाद में पंप मालिक प्रीतम खोखर को सूचना दी गई। उनसे सूचना मिलने के बाद एएसपी डॉ. अर्पित जैन, थाना प्रभारी अरुण कुमार व सैदपुर चौकी प्रभारी संजय कुमार पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पंप मालिक के बेटे अरुण खोखर के बयान पर लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
सीसीटीवी में दिख रहे बदमाश : पेट्रोल पंप पर हुई लूटपाट की वारदात पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद ो गई है। जिसमें दोनों बदमाश बाइक पर आते दिख रहे हैं। साथ ही कर्मियों को पिस्तौल दिखाकर कर्मियों को धमकाते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर इससे पहले भी चार बार हो चुकी है लूट की वारदात
-12 सितंबर 2014 को बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने 26 हजार रुपये लूटे।
-24 जुलाई, 2015 को बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर 13 हजार रुपये लूटे।
-14 जुलाई, 2017 को तीन नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने पहले पेट्रोल डलवाया फिर 25 हजार रुपये लूटे।
-17 अगस्त, 2017 को कार सवार बदमाशों ने पंप के सेल्समैन से 32 हजार, अन्य ग्राहकों व मैकेनिक से करीब 15 हजार व मैकेनिक की कार लूटी।
पेट्रोल पंप पर लूट की सूचना मिली थी। जांच के बाद दो बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनके बारे में पता लगाया जा रहा है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। -अरुण कुमार, थाना प्रभारी खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें