फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट होने से टायरों के शोरूम में लगी आग, छह लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। रोहतक रोड स्थित एक टायर शोरूम में शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने की जानकारी शहर में गश्त कर रही पुलिस पीसीआर ने दमकल केंद्र व शोरूम के मालिक को दी। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान फायर बिग्रेड की दोनों गाड़ियों के चालकों ने दो-दो बार पानी भरना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के लक्ष्मी नगर निवासी धनंजय जैन ने रोहतक रोड पर वर्धमान अपोलो टायर के नाम से शोरूम खोल रखा है। सोमवार की शाम को धनंजय जैन अपने शोरूम को बंद करने के बाद घर चले गए थे। मंगलवार की सुबह लगभग चार बजे शोरूम के अंदर शॉर्ट-सर्किट हुआ और आग लग गई। इस दौरान शहर थाना पुलिस की पीसीआर में जवान गश्त कर रहे थे। उन्होंने शोरूम के अंदर से धुआं बाहर आते हुए देखा तो फायर बिग्रेड कर्मियों व शोरूम मालिक धनंजय जैन को आग की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड की दोनों गाड़ियों के कर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दोनों गाड़ियों का पानी समाप्त होने पर फायर कर्मियों को दो-दो बार गाड़ियों में पानी भरना पड़ा। धनंजय जैन का कहना था कि इस घटना से लगभग 6 लाख रुपये के टायर जलने का नुकसान हुआ है और शोरूम के भवन को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इस दौरान धनंजय जैन के भाई वीरेंद्र जैन ने प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें