फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार न मिलने से परेशान युवक ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के हिंदू गर्ल्स कॉलेज के पास रोजगार नहीं मिलने से परेशान युवक ने शनिवार रात ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि शहर के भगतपुरा निवासी सुमित कुमार (29) ड्राइविंग कर परिवार का पालन पोषण करता था। उसे पिछले कई माह से रोजगार नहीं मिल रहा था। जिसके चलते वह परेशान रहता था। शनिवार रात वह घर से बिना बताए रेलवे स्टेशन की ओर चला गया, जहां हिंदू गर्ल्स कॉलेज के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन चालक ने घटना की सूचना तुरंत स्टेशन मास्टर को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और रविवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें