फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्श्वनाथ सिटी में बेचने को रखी गई 275 पेटी अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बेचने को रखी गई 275 पेटी शराब बरामद
विज्ञापन

-नकली लेबल लगाकर बेचने की फिराक में लगा था ठेकेदार
अमर उजाला ब्यूरो
राई। आबकारी विभाग की टीम ने पार्श्वनाथ सिटी से 275 पेटी अवैध रूप से बेचने को लाई गई शराब पकड़ी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है कि उस शराब को किस जगह से लाया गया था। उस शराब को नकली लेबल लगाकर एक ठेकेदार बेचने की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक रामपाल ने बताया कि उसे शनिवार को सूचना मिली की पार्श्वनाथ सिटी मे एक ठेकेदार अवैध रूप से शराब बेच रहा है। इस सूचना के आधार पर थाना मुरथल में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसके बाद पुलिस के साथ पार्श्वनाथ सिटी में छापा मारा गया, जहां से चार लोग टीम को देखकर भाग गए। लेकिन वहां शराब की कुछ पेटियां सड़क पर रखी थी। इसके अलावा वहां दो गाड़िया भी खड़ी हुई थीं, जिनको चेक किया तो उनमें से अवैध रूप से रखी गई शराब बरामद हुई। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि उस शराब को वहां रखने का किसी के पास कोई परमिट नहीं है। वहां शराब की जांच की गई तो वह 275 पेटी मिली। उन्होंने बताया कि बोतलों व पव्वों के लेबल पर बैच नंबर नहीं लिखा हुआ था। इन बोतलों पर फर्जी लेबल लगा हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना मुरथल प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि पार्श्वनाथ सिटी से अवैध शराब बरामद की गई है, जिसमें एक शराब ठेकेदार का नाम सामने आ रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें