फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में दो दान पात्र तोड़कर राशि ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री ठाकुरद्वारा मंदिर के दो दान पात्र तोड़कर राशि चुरा ले गए चोर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के कल्याण नगर स्थित श्री ठाकुरद्वारा मंदिर से चोर दो दान पात्र तोड़कर 20 हजार रुपये से अधिक की राशि चोरी कर ले गए। मंदिर को तीन माह में दूसरी बार चोरों ने निशाना बनाया है। मंदिर प्रबंधन कमेटी ने आरोप लगाया कि पुलिस चोरों के सामने पस्त होकर रह गई है। उन्होंने जल्द कार्रवाई की मांग की है।
कल्याण नगर स्थित श्री ठाकुरद्वारा मदिर सेवा समिति के प्रधान पवन तनेजा ने बताया कि मंदिर परिसर में 5 माह से जीर्णोद्धार व कम्युनिटी हॉल का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार को जन्माष्टमी पर्व पर मंदिर में काफी भीड़ थी और देर रात तक संकीर्तन किया गया था। मंदिर के पुजारी प. धर्मपाल शर्मा मंगलवार रात 10 बजे घर गए थे। बुधवार तड़के जब उन्होंने मंदिर का मुख्य गेट खोला तो अंदर के दरवाजे का ताला टूटा मिला। जिस पर उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। साथ ही मंदिर जाकर देखा तो वहां दोनों दान पात्र के ताले टूटे थे। दानपात्रों के अंदर से 20 हजार रुपये से अधिक की राशि गायब थी। मामले की सूचना पर जांच अधिकारी दलजीत सिंह ने जांच की। दानपात्र से चोरी के साथ अलमारी का सामान भी बिखेर रखा था। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। अंदेशा जताया जा रहा है कि चोर मंदिर के अंदर छत के रास्ते से घुसे है। मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला बंद मिला है। अंदर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर चोरी की गई है।
विज्ञापन


तीन माह पहले भी हुई थी चोरी
पवन तनेजा ने बताया कि चोरों ने मंदिर को तीन माह में दूसरी बार निशाना बनाया है। तीन माह पहले भी एक दान पात्र का ताला तोड़कर करीब नौ हजार रुपये चोरी किए गए थे। उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी पर्व पर मंदिर में झांकी आदि निकाली गई थी। जिसके चलते अच्छी भीड़ जुटी थी। साथ ही दान की राशियां भी काफी आई थी।
विज्ञापन

समिति पदाधिकारियों ने जताया रोष
मंदिर में चोरी की घटना को लेकर प्रधान पवन तनेजा, महासचिव संजय मक्कड़, उपप्रधान सुरेंद्र भारद्वाज, सचिव महेंद्र बत्रा, कोषाध्यक्ष जवाहर तनेजा, कार्यकारिणी सदस्य राजगोपाल अरोड़ा, रमेश चावला नंबरदार, सुरेश भगत ने मौके पर पहुंचकर रोष जताया। उन्होंने मंदिर में चोरी की घटना की निंदा की। चोरों का पता लगाकर काबू करने की मांग की गई है।

मंदिर में दान पात्र के ताले तोड़कर चोरी की शिकायत मिली है पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रह है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
- देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें