कार ने किशोरी को कुचला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के अग्रसेन चौक के पास कार की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से बिहार फिलहाल राजीव कॉलोनी निवासी लक्ष्मी (14) अग्रसेन चौक के पास पैदल जा रही थी। इसी दौरान एक कार ने उसे कुचल दिया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। सेक्टर-15 चौकी पुलिस ने मौके का मुआयना किया तथा शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के पिता श्याम सुंदर की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।