फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप संचालक व सेल्समैन को गन प्वाइंट पर लेकर पीटा, एक लाख रुपये और मोबाइल छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप संचालक और सेल्समैन को गन प्वाइंट पर लेकर एक लाख रुपये लूटे
विज्ञापन

-कार सवार पांच बदमाशों ने विरोध करने पर दोनों को पीटा भी
अमर उजाला ब्यूरो
राई/सोनीपत। गांव जाखौली के पास अटेरना रोड पर कार सवार पेट्रोल पंप संचालक और सेल्समैन को गन प्वाइंट पर लेकर मारपीट करने के बाद पांच बदमाश एक लाख रुपये व दो मोबाइल लूट ले गए। वारदात को कार में सवार होकर आए पांच बदमाशों ने अंजाम दिया। पेट्रोल पंप संचालक ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
गांव जाखौली निवासी वीरपाल ने राई थाना पुलिस को बताया कि उनका गांव मनौली में सोना फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। वीरपाल ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे वह अपनी कार में सवार होकर गांव आ रहा था। उसके आगे बाइक सवार गांव का ही गौरव चल रहा था। गौरव उसके पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। दोनों जब गांव जाखौली के पास पहुंचे तो इसी दौरान एक कार ने उसकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। उसके कार के रोकते ही आगे चल रहे गौरव ने भी अपनी बाइक को रोक लिया। इसी बीच कार से पांच युवक नीचे उतरे। उनमें दो के हाथ में पिस्तौल व अन्य के हाथ में लाठी-डंडे थे। उन्होंने आते ही उसकी कार के शीशे तोड़ दिए। उन्होंने उसे गन प्वाइंट पर लेकर गाड़ी में रखे एक लाख रुपये उठा लिए। साथ ही उसका व गौरव का मोबाइल फोन भी छीन लिया। बाद में वह बदमाश अटेरना की तरफ फरार हो गए। वीरपाल ने गांव में आकर मामले से परिजनों को अवगत कराया। जिस पर शनिवार को मामले की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत पर राई थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

कार के पीछे नंबर प्लेट पर डाल रखी थी मिट्टी
वीरपाल ने बताया कि बदमाश जिस कार में सवार होकर आए थे तो उस कार के पिछले हिस्से व नंबर प्लेट पर मिट्टी डाली गई थी। जिससे कार का नंबर प्लेट व मार्का तक पता नहीं लग सका। जिसके बाद बदमाश अटेरना की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन

वर्जन
पेट्रोल पंप संचालक ने गन प्वाइंट पर लेकर एक लाख रुपये व मोबाइल लूटने की शिकायत दी है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द बदमाशों का पता लगाकर काबू किया जाएगा।
अमरदीप सिंह, जांच अधिकारी, थाना राई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें