फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्पोरेशन बैंक में सफाई कर्मी ने फंदा लगा दी जान, बैंक मैनेजर पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्पोरेशन बैंक में सफाई कर्मी ने की आत्महत्या, मैनेजर पर केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के गोहाना रोड पर बत्रा कॉलोनी के पास स्थित कार्पोरेशन बैंक की शाखा में एक सफाई कर्मी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बैंक के अंदर स्ट्रांग रूम के पास उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। कर्मी के भाई ने बैंक मैनेजर पर उसके भाई को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बैंक मैनेजर के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का केस दर्ज कर लिया है।
शहर के लाल दरवाजा का रहने वाला भारत उर्फ साजन (30) बत्रा कॉलोनी स्थित कार्पोरेशन बैंक में सफाई कर्मचारी था। वह रोजाना की तरह बुधवार सुबह सफाई करने के लिए बैंक में पहुंचा था। उसने बैंक में सुबह सफाई के बाद स्ट्रांग रूम के पास चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब कर्मी बैंक में पहुंचे तो उन्हें भारत फंदे पर लटका मिला। कर्मचारियों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। भारत के भाई सनम ने बैंक मैनेजर पर उसके भाई को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सनम का आरोप है कि मैनेजर की प्रताड़ना से तंग आकर उसके भाई ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बैंक मैनेजर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी बच्चों को लेकर गई है मायके
भारत अपने परिवार से अलग रहता है। उसकी पत्नी फिलहाल अपने दो बच्चों के साथ मायके गई हुई है। वह अकेला अपने घर में रह रहा था। सुबह वह घर से काम के लिए आया था। उसके बाद उसने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें