फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय में बच्चे का जन्म होने पर मौत के मामले में जांच को पहुंची महिला आयोग की सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय में बच्चे का जन्म होने पर मौत के का मामला
विज्ञापन

जांच को पहुंची महिला आयोग की सदस्य
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। शहर के नागरिक अस्पताल में महिला के शौचालय में बच्चे को जन्म देने के साथ ही उसकी मौत होने के मामले में महिला आयोग की सदस्य शुक्रवार को वहां जांच के लिए पहुंची। सदस्य ने पीड़ित परिजनों, अस्पताल के अधिकारियों व कर्मचारियों से बातचीत की, जहां अस्पताल के अधिकारी व कर्मचारी अलग-अलग तरह से सफाई देते हुए दिखाई दिए। वहीं पीड़ित परिवार ने साफ कहा कि अस्पताल स्टाफ की लापरवाही के कारण बच्चे की मौत हुई है।
विज्ञापन

बलराज नगर के टिंकू ने मंगलवार सुबह अपनी पत्नी माया को प्रसव पीड़ा होने पर नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां मंगलवार की रात लगभग 9 बजे उसकी पत्नी को अकेले ही शौचालय में भेज दिया गया और वहां उसने बच्चे को जन्म दे दिया। उस बच्चे की उसी समय मौत हो गई थी, जिसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ था। इस मामले में शुक्रवार को महिला आयोग की सदस्य सोनिया अग्रवाल गोहाना के नागरिक अस्पताल में पहुंची। जहां माया की सास सतवंती ने बताया कि जब माया को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उसके बाद से स्टाफ की बड़ी लापरवाही रही। किसी ने सही से उपचार नहीं किया और वह उपचार करने के लिए कहते थे तो उनको ही धमकाया जाता था। उस समय वहां डाक्टर भी मौजूद नहीं थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि स्टाफ की लापरवाही के चलते ही बच्चे की मौत हुई है। सोनिया अग्रवाल ने चिकित्सकों व स्टाफ नर्सों की बात भी सुनी। उन्होंने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद कहा कि इस मामले में अस्पताल स्टाफ की लापरवाही सामने आ रही है। कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच होगी और इसमें दोषी के खिलाफ कार्रवाई हेागी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें