फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजेक्शन लगाने के बाद गर्भ में शिशु की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इंजेक्शन लगाने के बाद गर्भ में शिशु की मौत
विज्ञापन

नौ माह की गर्भवती महिला को निजी अस्पताल में लेकर आए थे परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। न्यू कबीरपुर निवासी एक महिला ने शहर के एक निजी अस्पताल की महिला चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला को इंजेक्शन दिया गया। जिसके बाद उसके नौ माह के गर्भ में पल रही बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

न्यू कबीर पुर की महिला सीमा ने बताया कि वह नौ माह की गर्भवती थी। वह रुटीन चेकअप के लिए एक निजी अस्पताल में 16 फरवरी को गई थी। उसकी तबियत थोड़ी खराब थी। अस्पताल में उसे महिला चिकित्स ने टेस्ट करवाने को कहा। 17 फरवरी को उसके पेट में प्रसूती का दर्द होने लगा। उसकी सास उसे निजी अस्पताल में ले आई। यहां महिला चिकित्सक ने कहा कि उसे टाइफाइड है। इसके बाद उसे अस्पताल में दाखिल कर इंजेक्शन लगाया गया। 18 फरवरी को उसका चैकअप कर बताया गया कि बच्चे की हालत बिगड़ रही है। उसका अल्ट्रासाउंड करवाया गया। बाद में बताया कि बच्चा मर गया है। जिस पर डिलीवरी कर मृत बच्चा उन्हें दिया गया। महिला ने आरोप लगाया कि लापरवाही व इंजेक्शन देने से उसके बच्चे की मौत हुई है। महिला ने सीएमओ को शिकायत दी है।
विज्ञापन

वर्जन
महिला के बच्चे की मौत का पता लगा है। इस बारे में सीमा ने निजी अस्पताल के खिलाफ शिकायत दी है। जांच के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा।
-डॉ. जसवंत पूनिया, सिविल सर्जन सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें