फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग जगह सड़क हादसों में तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत/राई। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन की मौत हो गई। केमएपी पर गाड़ी डिवाइडर से टकराने पर दिल्ली के बवाना में रहने वाले एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। पलड़ी में ट्राली से बाइक टकराने पर यूपी के बागपत जिले के रहने वाले युवक की मौत हुई तो शहर में ट्रक के टक्कर मारने से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। इनकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची संबंधित थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
केएमपी पर गाड़ी डिवाइडर में टकराने से एक की मौत, साथी घायल
कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे पर शनिवार रात को बारिश में एक गाड़ी डिवाइडर में जा टकराई। गाड़ी में सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची राई थाना पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है। मृतक दिल्ली के बवाना का रहने वाला विजय कुमार (32) था जो अपने दोस्त कंवल जीत के साथ कार में सवार होकर हरिद्वार जा रहा था। लेकिन केएमपी पर टोल प्लाजा के पास हादसा हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

ट्राली से बाइक टकराने पर युवक की मौत
यूपी के बागपत जिले के आरिफपुर खेडी गांव के रहने वाले अरविंद ने राई थाना पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उसका भाई राहुल (30) कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में एक दवा फैक्टरी में नौकरी करता था। वह शनिवार को नौकरी करने के बाद बाइक पर वापस घर लौट रहा था। वह पलड़ी के पास पहुंचा तो सड़क पर एक ट्राली खड़ी थी, जिससे टकराने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बागपत के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात ट्राली मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर राई पुलिस ने जांच शुरू क र दी ।
विज्ञापन

ट्रक के बाइक में टक्कर मारने से बुजुर्ग की मौत
गांव रायपुर निवासी धनसिंह (67) खेती करते थे जो शनिवार को अपनी बाइक पर सवार होकर शहर से अपने घर जा रहा था। सेक्टर-12 आउटर रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई बलदेव के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें