फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटका मिला आईटीबीपी के जवान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटका मिला आईटीबीपी के जवान का शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई। गांव सबौली स्थित इंडियन-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के सेंटर में तैनात हवलदार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला है। जवान के फंदे पर लटका होने की सूचना मिलते ही सेंटर के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, मामले की सूचना थाना कुंडली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मामले की सूचना परिजनों को दी गई। परिजनों ने मामले की जांच की मांग की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंजाब के जिला मोहाली के गांव पीस बली निवासी लखबीर सिंह आईटीबीपी में बतौर हवलदार के पद पर कार्यरत था। फिलहाल में उसकी ड्यूटी सबोली गांव स्थित आइटीबीपी सेंटर में थी। रविवार सुबह सहकर्मियों को लखबीर का शव फंदे से लटकता मिला। उन्होंने तुरंत मामले से उच्च अधिकारियों को सूचित किया। मौके पर डीआईजी मुकेश कुमार, वरिष्ठ कमांडेंट विजय कुमार व अन्य अधिकारी पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले की सूचना पर पहुंचे लखबीर के पिता, भाई और अन्य परिजनों ने मामले की जांच की मांग ही है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य कर्मियों से पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें