फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे बैंक पहुंचे कर्मी, बैंक में किया हंगामा, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के नशे बैंक पहुंचे कर्मी, बैंक में किया हंगामा, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। शहर स्थित दि सोनीपत सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की शाखा में दो कर्मियों पर शराब के नशे में आकर हंगामा करने का आरोप लगा है। कर्मियों पर अपशब्द के प्रयोग का आरोप भी लगाया गया है। इससे बैंक में पहुंचे उपभोक्ता परेशान हो गए और एक महिला उपभोक्ता ने गोहाना भाजपा के मंडल अध्यक्ष को इसकी जानकारी दी। जिस पर उन्होंने मौके पहुंचकर वीडियो बनाकर पुलिस को सूचना दी है। मामले को लेकर बैंक प्रबंधक ने भी पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
भाजपा गोहाना मंडल अध्यक्ष बलराम कौशिक ने बताया कि बैंक की शाखा में दो कर्मी शराब के नशे में पहुंच गए। वहां उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग किया। जिस पर बैंक से एक महिला ने उन्हें मामले से अवगत कराया। जिस पर मौके पर पहुंचकर वीडियो बनाई गई है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी तो दोनों कर्मी वहां से निकल गए। जब उन्होंने एक कर्मी से फोन पर बातचीत की तो उसने फोन पर ही धमकी देनी शुरू कर दी। इस मामलेे को लेकर बैंक प्रबंधक महताब सिंह ने बताया कि दो कर्मी बैंक में पहुंचे थे। वह यहां अपशब्दों का प्रयोग कर रहे थे। जिस पर भाजपा नेता बलराम कौशिक ने उनकी वीडियो बनाई है। इस बारे में बैंक की तरफ से भी कार्रवाई को लेकर पुलिस को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बैंक प्रबंधक ने दो कर्मियों के खिलाफ शराब के नशे में अपशब्दों के प्रयोग की शिकायत दी है। इसे लेकर जांच की जाएगी। साथ ही उनके विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। उनके खिलाफ उनके विभाग की तरफ से भी कार्रवाई की जाएगी।
राजकुमार, प्रभारी, समता चौकी सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें