फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंसी पिस्तौल दिखाकर मां-बेटे को दी धमकी, पड़ोसियों के घर गुजारनी पड़ी रात

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइसेंसी पिस्तौल दिखाकर मां-बेटे को दी धमकी, पड़ोसियों के घर गुजारनी पड़ी रात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव शहजादपुर में पड़ोसी ने मां-बेटे को अपनी लाइसेंसी पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। धमकी से घबराए मां-बेटे को अपने दूसरे पड़ोसियों के घर जाकर रात गुजारनी पड़ी। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव शहजादपुर निवासी ओमपति ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोसी अनिल के पास लाइसेंसी हथियार है। वह उसे व उसके बेटे सोनू को हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दे रहा है। कई बार वह उन्हें गोली मारने को लेकर पीछे भाग चुका है। जिसके चलते वह दिन-रात डर के साए में जीने को मजबूर हैं। महिला ने बताया कि डर के चलते उन्हें पड़ोसियों के घर रात गुजारनी पड़ रही है। जिस पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें