फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट बेचने के नाम पर एक करोड़ की ठगी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लॉट बेचने के नाम पर एक करोड़ की ठगी का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के नंदवानी नगर निवासी व्यक्ति ने दंपति पर उसे प्लॉट व दुकान बेचने के नाम पर करीब एक करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नंदवानी नगर निवासी रोहताश ने पुलिस को बताया कि उसने मॉडल टाउन में एक प्लॉट व कुछ दुकान खरीदने के लिए सेक्टर-15 के राजेंद्र से संपर्क किया था। उसने राजेंद्र से मकान व एक दुकान के लिए जुलाई 2014 में दो करोड़ 31 लाख में सौदा किया था। इसमें राजेंद्र की पत्नी संतोष को मालिक दिखाया गया था। रोहताश ने बताया कि उसने आरोपियों को मई, 2016 में 25 लाख रुपये दिए थे। उसके बाद से आरोपी उससे करीब एक करोड़ रुपये ले चुके है। जिसमें ढाई लाख का चेक भी है। पोस्ट डेटेड चेक को उन्होंने यह कहकर लिया था कि रजिस्ट्री कराने के बाद ही उसे खाते में लगाएंगे। उसके बावजूद उन्होंने चेक को खाते में लगाकर उसकी राशि को भी हड़प लिया। बाद में उसे पता लगा कि इकरारनामे में वर्णित जमीन आरोपियों ने पहले ही बेच दी है। जिस पर उसने आरोपियों से संपर्क किया तो उसे ही जान से मारने की धमकी दे दी गई। जिसके बाद वह पुलिस के पास गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
प्लॉट व दुकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर करीब एक करोड़ की ठगी किए जाने का आरोप लगाया गया है। जिसमें केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
-नरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें