दहेज प्रताड़ना व मारपीट में आरोपी पति गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो,
सोनीपत। शहर की सेक्टर-15 चौकी पुलिस ने दहेज प्रताड़ना व मारपीट करने के आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गाजियाबाद निवासी अंकित है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
मामले को लेकर सेक्टर-12 की रहने वाली कीर्ति ने एक फरवरी को शिकायत दी थी कि उसकी शादी गाजियाबाद निवासी अंकित के साथ हुई थी। उसे शादी के बाद ही दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा था। उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पुलिस ने महिला के बयान पर पति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी जयप्रकाश की टीम ने आरोपी पति अंकित को गिरफ्तार कर लिया है।