फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या करके शव करनाल लेकर जाने वाले दो हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हत्या करके शव करनाल लेकर जाने वाले दो हत्यारोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

-सिटी थाना पुलिस ने दोनों की दिखाई गिरफ्तारी, पहले हॉस्पिटल में भर्ती थे दोनों
-अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया
-रोहित के हत्यारोपियों को खानपुर व रोहतक में कराया गया था भर्ती
-हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने जाते समय आरोपी हो गए थे घायल
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। बदमाश रोहित उर्फ जलेबी की हत्या करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रोहित की हत्या कर उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए करनाल ले जा रहा था। इसी दौरान कार दुर्घटनाग्रस्त होने से हत्या की घटना से पर्दा उठ गया था। हादसे में दोनों आरोपी घायल हो गए थे। उन्हें पुलिस कस्टडी में रोहतक व खानपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालत में सुधार के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
विदित रहे कि 8 फरवरी को माच्छरी निवासी रोहित उर्फ जलेबी की हत्या के आरोप में प्रमोद उर्फ मोदी निवासी जटवाड़ा व सुमित निवासी सैनीपुरा को नामजद किया गया था। दोनों पर आरोप है कि वह रोहित की हत्या करने के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए करनाल ले जा रहे थे। वहां सड़क हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसमें वह दोनों घायल हो गए थे और मामले से पर्दा उठा था। दोनों को करनाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से पुलिस कस्टडी में शनिवार को पुलिस ने आरोपियों को खानपुर व रोहतक पीजीआई में अलग-अलग भर्ती कराया है। जहां से उनकी स्थिति में सुधार होने पर गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या का कारण रोहित द्वारा प्रमोद के भाई पर चाकू से हमला करना बताया गया था।
विज्ञापन

रोहित के पिता ने पुलिस को बताया था कि वह 6 फरवरी को अपनी बहन के पास नरेला गया था। वहां से लौटने के बाद 7 फरवरी को आरोपियों ने रोहित का बस स्टैंड से अपहरण कर लिया था। उसकी हत्या करने के बाद वह किराए की कार में उसके शव को ठिकाने लगाने ले जा रहे थे। पुलिस ने मंगलवार देर शाम उनकी हालत में सुधार होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों को बुधवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
रोहित उर्फ जलेबी हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। जिससे मामले से जुड़े अन्य सबूत जुटाए जा सके।
-राजपाल, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें