फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कराने लाई पुलिस तो अस्पताल से चकमा देकर भाग गया आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोहाना (ब्यूरो)।
लड़की से छेड़छाड़ की घटना में गिरफ्तार आरोपी बरोदा पुलिस को चकमा देकर सामान्य अस्पताल से भाग निकला। पुलिस आरोपी को बुधवार दोपहर बाद मेडिकल परीक्षण कराने के लिए अपताल लेकर पहुंची थी। पुलिसकर्मियों ने आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
गांव आहुलाना निवासी राजकुमार उर्फ राजू पर गांव की एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस राजकुमार को बुधवार दोपहर बाद मेडिकल परीक्षण के लिए बरोदा रोड स्थित सामान्य अस्पताल में लेकर पहुंची थी। पुलिस आरोपी को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लेकर पहुंची। वहां पुलिसकर्मी उसे पकड़े हुए थे। चिकित्सक के पास मरीजों की भीड़ लगी थी। आरोपी राजकुमार ने इसी का फायदा उठाया और वह पुलिसकर्मियों से हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ने के लिए दूर तक पीछा भी किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। आरोपी भागने की घटना एक निजी अस्पताल के सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन

लड़खड़ा कर गिर गया था आरोपी
आरोपी पुलिस से छूटकर भागने के दौरान अस्पताल परिसर में लड़खड़ा कर दो बार गिरा। आरोपी ने स्वयं को संभाला और उठकर फिर दौड़ पड़ा। आखिरकार आरोपी फरार हो गया।
पहले भी दे चुका है चकमा
राजकुमार व उसके दोस्त को कुछ समय पहले सोनीपत एसआईटी पुलिस ने अवैध पिस्तौल के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस पिस्तौल को बरामद करने के लिए आरोपी को उसके घर पर लेकर पहुंची थी। तब भी आरोपी पुलिस को चमका देकर फरार हो गया था।
विज्ञापन

तीन दिन में दूसरी घटना
सोमवार को भी गांव बुटाना स्थित पुलिस चौकी से आरोपी गांव सिवानका निवासी नरेंद्र फरार हो गया था। नरेंद्र पुलिस कर्मी से मारपीट कर फरार हुआ था। बुधवार को राजकुमार फरार हो गया। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें