फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम काटकर चोरी के बाद बैंक ने कराई रुपयों की जांच, 21.40 लाख रुपये चोरी मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक ने कराई जांच, एटीएम काटकर 21.40 लाख चोरी हुए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर (सोनीपत)। गांव सांदल कलां स्थित एसबीआई के एटीएम को गैस कटर से काटकर चोरी करने के मामले में बैंक अधिकारियों ने जांच के बाद सही रकम का खुलासा किया है। जहां पहले करीब 29 लाख रुपये चोरी होने का अंदेशा था, वहीं अब साफ हो गया है कि एटीएम से 21 लाख 40 हजार 500 रुपये चोरी हुए हैं। जबकि बाकी रकम पैसे डालने के बाद उपभोक्ताओं ने निकाल ली थी। पुलिस की तीन टीम चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। साथ ही सुरक्षा गार्ड से भी पूछताछ की जाएगी।
विदित रहे कि गांव भाखरपुर निवासी योगेश ने सोमवार को पुलिस को बताया था कि वह एटीएम में नकदी डालने वाली एजीएस कंपनी में कार्यरत है। उनकी कंपनी ने सांदल कलां स्थित एटीएम में 6 अप्रैल को 12 लाख रुपये डाले थे। उस समय एटीएम में 17 लाख 36 हजार रुपये पहले थे। एटीएम पर कार्यरत गांव सांदल कलां निवासी सुरेंद्र सुरक्षा गार्ड था। उसने सोमवार सुबह सवा पांच बजे उन्हें सूचना दी थी कि एटीएम को काटकर चोर नकदी ले गए हैं। जिस पर वह मौके पर पहुंचे और जांच की थी। एटीएम को नीचे से गैस कटर से काटा गया था। इससे पहले गेट पर लगे शटर को भी गैस कटर से काटा गया था। उसके बाद पैसे निकाले गए थे। चोरों ने एटीएम में लगे सीसीटीवी को भी गैस कटर से जला रखा था। सुरक्षा गार्ड रात को चौबारे पर जाकर सो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। मंगलवार को बैंक की जांच में सामने आया है कि एटीएम से 21 लाख 40 हजार 500 रुपये निकाले गए हैं। अधिकारियों ने जांच कर इसकी पुष्टि कर दी है। बाकी रकम को उपभोक्ताओं ने निकाल लिया है।
विज्ञापन


पुलिस की तीन टीमें गठित कर जांच शुरू
चोरों तक पहुंचने के लिए पुलिस की तीन टीमों ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीम मार्ग पर लगे सीसीटीवी खंगाल रही हैं। जिससे मामले से जुड़ा कोई सबूत हाथ लग सके। वहीं मामले में सुरक्षा गार्ड से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

वर्जन
एटीएम को काटकर नकदी चोरी होने के मामले में बैंक अधिकारियों ने बताया है कि एटीएम से 21.40 लाख रुपये चोरी हुए थे। बाकी रकम उपभोक्ता निकाल चुके हैं। चोरों का पता लगाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
दिनेश कुमार, थाना प्रभारी, गन्नौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें