फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजे की कुंडी तोड़कर 1.97 लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दरवाजे की कुंडी तोड़कर 1.97 लाख रुपये चोरी
विज्ञापन

सोनीपत। गांव रोहट में चोर एक घर के दरवाजे की कुंडी तोड़कर 1.97 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। वारदात के समय पीड़ित महिला अपने बेटे के साथ सोनीपत अपने जेठ के घर आई हुई थी। जब वापस लौटे तो उन्हें वारदात का पता चला। मामले की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव रोहट निवासी सुनीता ने पुलिस को बताया कि वह 24 दिसंबर को अपने बेटे हेमंत के साथ सोनीपत अपने जेठ के घर गई थी। जब वह दोपहर को वापस घर लौटे तो देखा कि घर के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी का दरवाजा भी खुला था। उसने जांच की तो पाया कि चोर अलमारी में रखे 1.97 लाख रुपये चोरी कर ले गए। महिला ने बताया कि उसने चाबी को अलमारी के ऊपर ही रखा था। पहले वह अपने स्तर पर चोर का पता लगाने का प्रयास करती, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। जिस पर मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोर का पता लगाकर काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें