फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 21 दिन बाद विवाहिता की मौत, पति पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा (सोनीपत)।
विज्ञापन

गांव पहलादपुर किढौली में शादी के 21 दिन बाद ही विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। महिला का शव मायके वालों को पीजीआई रोहतक में मिला है, जबकि ससुराल पक्ष का कोई सदस्य वहां नहीं मिला। नवविवाहिता के भाई ने अपने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों से पर्दा उठ सकेगा।
रोहतक के गांव नानौंद की रहने वाली सोनिया की शादी पहलादपुर किढौली निवासी विकास के साथ एक जुलाई को हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन ससुराल रहने के बाद वह मायके चली गई थी। वहां से 21 जुलाई को विकास उसे अपने साथ किढौली लेकर आया था। विकास ने 22 जुलाई को अपने सोनिया के भाई अमित को बताया कि सोनिया की मौत हो गई है। वह पीजीआई, रोहतक में हैं। इतना सुनते ही परिवार के पैरों तले से जमीन खिसक गई। परिवार के सदस्य पीजीआई पहुंचे तो वहां विकास और उसके परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला। इससे अमित के परिजनों को शक गहरा गया। अमित ने अपने बहनोई विकास पर उसकी बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। अमित ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन सोनिया ने भी उसे फोन कर कहा था कि ससुराल में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उनके समझ में उस समय कुछ नहीं आया था। अब सोनिया की हत्या ही हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किढौली में नवविवाहिता की मौत में मामले में परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों से पर्दा उठ सकेगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
- वीरेंद्र शर्मा, थाना प्रभारी खरखौदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें