फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर-व्हीलर का शीशा तोड़कर चालक के पीछे तेजधार हथियार लेकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोर-व्हीलर का शीशा तोड़कर चालक के पीछे तेजधार हथियार लेकर भागे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के मुरथल अड्डा के पास दो युवकों ने एक फोर-व्हीलर का शीशा तोड़ दिया। विरोध करने पर युवक चालक के पीछे तेजधार हथियार (दंराती) लेकर दौड़े। शोर सुन कर जब आसपास के लोग एकत्रित हुए तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

मुरथल अड्डा के पास स्थित सुदामा नगर निवासी विनय का बिस्कुट सप्लाई का काम है। उन्होंने अपने फोर-व्हीलर पर एक युवक को चालक रखा हुआ है। विनय ने पुलिस को बताया कि उनका चालक फोर-व्हीलर लेकर शाम के समय उनके घर की तरफ आ रहा था। घर से कुछ दूरी पर चिंटू व गोली नाम के युवकों ने उसे रोक लिया। उन्होंने फोर-व्हीलर का शीशा तोड़ दिया। विरोध करने पर आरोपी चालक के पीछे दंराती लेकर दौड़े। उन्होंने चालक पर हमला करने का प्रयास किया, लेकिन बच गया। आसपास के लोगों के आने पर वह धमकी देकर फरार हो गए। मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें