फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा पार्षद पर जानलेवा हमला, उपाध्यक्ष व पार्षद पर लगाया हमला कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्षद पर जानलेवा हमला, उपाध्यक्ष और पार्षद पर हमला कराने का आरोप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। नगरपालिका के वार्ड-5 से पार्षद नवाब सिंह पर देर रात बाइक सवार तीन युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पार्षद के गले में रस्सी डालकर उसे घसीटते हुए ले गए। इस दौरान एक कार को आता देख हमलावर फरार हो गए। हमले में पार्षद नवाब सिंह घायल हो गए। परिजनों ने नवाब सिंह को गन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे महिला मेडिकल कालेज अस्पताल, खानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रविवार रात पार्षद नवाब जीटी रोड स्थित एक ढाबे पर चाय पीने गए थे। जब वह वापस लौट रहे थे, तो अंतर्राष्ट्रीय सब्जी मंडी के सामने तीन बाइक सवार युवकों ने उनकी बाइक रुकवा ली। बाइक रोकते ही युवकों ने पार्षद से मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने नवाब के गले में रस्सी बांधी और उन्हें काफी दूर तक घसीटते हुए ले गए। इस दौरान एक कार सवार को आता देखकर उन्होंने पार्षद को छोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। नवाब ने फोन कर परिजनों को मामले से अवगत कराया। जिसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंच कर नवाब को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर हमला करवाने का आरोप
पार्षद नवाब सिंह का आरोप है कि नपा उपाध्यक्ष सुनील कुमार और वार्ड 13 के पार्षद अंकित मल्होत्रा उस पर नपा चेयरमैन की खिलाफत करने का दबाव बना रहे थे। नवाब सिंह ने बताया कि हमलावरों ने भी उसे पहले धमकी दी कि चेयरमैन की खिलाफत नहीं करने का मजा चखाऐंगे। इसके बाद उन्होंने उसके गले में रस्सी डाली और उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गए। नवाब का आरोप है कि नपा उपाध्यक्ष सुनील कुमार और पार्षद अंकित मल्होत्रा ने ही उन पर जानलेवा हमला करवाया है। नवाब सिंह की शिकायत पर फिलहाल पुलिस ने उक्त लोगों समेत कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें