फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में देर रात लगी आग, फायर ब्रिगेड ने चार घंटे में काबू पाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोहाना। शहर के महमुदपुर रोड पर स्थित एक निवार फैक्ट्री में देर रात आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड कर्मियोें ने काफी मशक्कत के बाद चार घंटे में आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।
बुधवार रात करीब एक बजे महमुदपुर रोड पर स्थित अरिहंत निवार फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना फैक्टरी में रहने वाले श्रमिकों ने मालिक को दी। फैक्टरी मालिक अनिल जैन ने बताया कि देर रात वह फैक्टरी से घर गए थे। रात एक बजे के बाद फैक्टरी में रहने वाले कारीगरों ने सूचना दी कि मिल में आग लग गई है। उन्होंने तुरंत इस बारे में दमकल विभाग के अलावा पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर दमकल विभाग की तीन गाडियां मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग को बढ़ती देख पुलिस ने आसपास के घरों के लोगों को बाहर आने को कहा। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। फैक्टरी मालिक अनिल ने बताया कि आग लगने से फैक्टरी में तैयार माल के अलावा करोड़ों रुपये का कच्चा माल व मशीनरी जल गई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास क्षेत्र में घरों को कराया गया खाली
देर रात निवार फैक्टरी में लगी आग पर काबू पाने में जब दमकल विभाग को परेशानी होने लगी तो तुरंत पुलिस ने आसपास के घरों को खाली कराना शुरू कर दिया। पुलिस ने लोगों को घरों से बाहर आने व कीमती सामान भी बाहर निकालने की हिदायत दे दी। जिस पर लोग अपने घरों से बाहर आ गए थे। देर रात आग पर काबू पाए जाने के बाद ही सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें