फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5.25 लाख रुपये में किया हार्ल डेविडसन रोडस्टर बाइक का सौदा, बिचौलिया ने ठगे चार लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कु़ंडली। बाइक सेल-परचेज का काम करने वाले दिल्ली निवासी डीलर ने कुंडली के एक बिचौलिया पर हार्ले डेविडसन रोडस्टर बाइक बेचने के नाम पर उससे चार लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। डीलर ने मामले की शिकायत कुंडली थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के हरि नगर निवासी गुरमीत ने बताया कि वह बाइक सेल-परचेज का काम करते हैं। उनके पास विपिन आनंद नाम के व्यक्ति ने फोन कर कहा था कि उसे हार्ले डेविडसन रोडस्टर बाइक बेचनी है। जिस पर 5.25 लाख रुपये में कुंडली टीडीआई सिटी में रहने वाले बाइक के मालिक प्रणव चौधरी से उनका सौदा हो गया। जिसके बाद बाइक मालिक ने चार लाख रुपये अपने अकाउंट में भेजने को कहा। उसने अपना बैंक खाता बिचौलिया विपिन आनंद को दे दिया। विपिन आनंद ने बाइक मालिक की जगह अपना खाता उसके पास भेज दिया। उसने विपिन आनंद के खाते में चार लाख रुपये डलवा दिए। उसके बाइक देने को कहा तो बाइक मालिक ने पैसे नहीं मिलने की बात बताई। जब विपिन आंनद से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। गुरमीत का आरोप है कि विपिन आनंद ने उसके 4 लाख रुपये हड़प लिए हैं। पुलिस ने मामले में अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें