फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका को झांसे में लेकर दो बैंक खातों से उड़ाए 25500 रुपये, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के मयूर विहार की रहने वाली शिक्षिका को झांसे में लेकर अज्ञात ने उनके दो बैंक खातों से 25500 रुपये निकाल लिए। शिक्षिका ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। सिटी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मयूर विहार की रहने वाली प्रमिला ने सिटी थाना पुलिस की कोर्ट काम्पलेक्स चौकी पुलिस को बताया उनके एक खाते गुगल-पे का इस्तेमाल करते हुए करीब 5500 रुपये निकल गए थे। जब उसने मामले को लेकर टोल-फ्री नंबर पर शिकायत की तो फोन पर बात करने वाले उनसे खाते के बारे में जानकारी मांगी, उसके मना करने पर उसने एक अन्य बैंक खाता उससे पूछा तो उसने अपने पति का बैंक खाता दे दिया। पुलिस का कहना है कि महिला से बैंक खाते की जानकारी लेकर उनके पति के खाते से भी करीब 20000 रुपये निकाल लिए गए। अज्ञात ने 1 जून को उससे संपर्क कर बैंक खातों के बारे में जानकारी ली थी। उनके दोनों से खातों से 25495 रुपये की नकदी निकल गई। जब उसके पास मैसेज आया तो उसे ठगी का पता लगा। उसने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला के बयान पर धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
महिला से बैंक कर्मी बनकर उनके खातों की जानकारी लेकर नकदी निकालने की शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अमानत में खयानत करने वालों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बिजेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी कोर्ट कॉम्पलेक्स सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें