फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमास्टर के खिलाफ 59 हजार के गबन का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना (सोनीपत)। डाक विभाग की गांव चिड़ाना ब्रांच के पोस्टमास्टर पर गबन का आरोप लगा है। आरोप है कि पोस्टमास्टर ने कुछ खाताधारकों की तरफ से खातों में जमा करवाए रुपयों को सरकारी रिकॉर्ड में जमा नहीं करवाया। पोस्टमास्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए कई बार अधिकारियों ने सदर थाना गोहाना पुलिस को पत्र लिखे, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। जिस पर विभाग के डाकघर अधीक्षक ने एसपी को शिकायत की। जिसके बाद सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुख्य डाकघर अधीक्षक एसके भारद्वाज ने पुलिस को बताया कि करनाल के गांव गगसीना का साहिल मार्च, 2014 से फरवरी, 2016 तक गांव चिड़ाना स्थित डाक विभाग की शाखा के पोस्टमास्टर था। साहिल पर आरोप है कि उसने कई जमाकर्ताओं के खातों के लेन-देन में गड़बड़ी कर गबन किया है। आरोपी ने खाताधारक चमेली ने 5 अक्तूबर, 2015 को अपने खाते में 21 हजार, दो दिन बाद 14 हजार और 6 जनवरी, 2016 को 14 हजार रुपए जमा करवाए थे। आरोप है कि साहिल ने इन रुपयों को सरकारी खजाने में जमा नहीं करवाया। इसी तरह उपभोक्ता हरि सिंह ने खाते में जून, 2015 में दस हजार और नवंबर, 2015 में पांच हजार रुपए जमा करवाए थे। इनमें से दस हजार रुपये सरकारी खजाने में जमा नहीं करवाए गए। एसके भारद्वाज ने इस संबंध में एसपी को शिकायत की, जिस पर सदर थाना गोहाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें