गन्नौर। एसडीएम प्रवेश कादियान ने वीरवार को उपमंडलीय परिसर में आयोजित समाधान शिविर में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर में गांव खिजरपुर अहीर निवासी धर्मपाल ने दूषित पानी सप्लाई होने की शिकायत दी।
इसके अलावा परिवार पहचान पत्र में आय संशोधन, पारिवारिक सदस्य जोड़ने व हटाने, आयु और जाति संबंधी त्रुटियां ठीक करवाने, दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ दिलाने, इंतकाल दर्ज करवाने, मेरी फसल मेरा ब्योरा, दयालु योजना, आयुष्मान कार्ड और हैप्पी कार्ड से जुड़ी शिकायतें भी प्राप्त हुईं। उन्होंने बताया कि शिविर में मौजूद संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश देकर शिकायतों के समाधान का प्रयास किया गया। संवाद